सिवान: जदयू पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड के आठ पंचायतों क्रमश: बड़कागांव, सराय पड़ौली, मोरा खास, बिठुना, मीरजुमला, महम्मदपुर, बलहां एराजी, शंकरपुर में गुरुवार को प्रदेश द्वारा निर्देशित पंचायत स्तरीय जदयू कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ओमप्रकाश सेतु एवं पूर्व विधायक हेम नारायण साह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचे तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लक्षण देव सिंह पटेल, पूर्व सरपंच वागेश्वर प्रसाद, पंकज साह, संतोष चौहान, मनीष कुशवाहा, अशोक सिंह, अशोक ठाकुर, गोपाल प्रसाद, संतोष कुशवाहा, विक्रमा पंडित, संजय ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।