दारौंदा: ताड़ के पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार की देर शाम ताड़ के पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी वैद्यनाथ मांझी के पुत्र किशोर मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर मांझी ताड़ी बिक्री कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। वह बुधवारकी शाम ताड़ के पेड़ पर ताड़ी निकालने के लिए चढ़ा था तभी अचानक पैर फिसलने से वह ताड़ के पेड़ से गिर गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ललिता देवी, पुत्र वीरेंद्र मांझी, पुत्री रीना कुमारी, पुतुल कुमारी, सुगंधि कुमारी, सुभावती कुमारी, रजांती कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीण अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक किशोर मांझी के एक पुत्र और आठ पुत्री हैं। वह काफी व्यवहारिक था। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।