सिवान: डीएम ने जनता दरबार में सुनी 22 लोगों की फरियाद

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों का तांता लगा रहा। इस दौरान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा 22 जन समस्याओं की सुनवाई की गई। इसमें राजस्व विभाग से संबंधित नाै, पंचायती राज विभाग से संबंधित दो, शिक्षा विभाग, विकास, कृषि, मंडल कारा, आपदा, सामाजिक सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से संबंधित एक-एक मामले तथा दो सामान्य मामलों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं जिलाधिकारी ने शिकायतों के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरतापूर्वक नियमानुसार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में आते हैं, उनकी समस्याओं के निष्पादन में संबंधित अधिकारी त्वरित रूप से कार्रवाई करें। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल सभी पदाधिकारियों को रखना होगा।