सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने काटा 32 लोगों का कनेक्शन

0
  • 12 लाख से अधिक का बकाया है बिजली का बिल
  • 24 बकाएदारों को थमाया गया डिस्कनेक्शन नोटिस

परवेज अख्तर/सिवान: शहरी में बुधवार को बिजली कंपनी ने 32 लोगों का कनेक्शन काटा है। इन सभी लोगों पर सात लाख से अधिक का बिल बकाया है। शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने पुरानी किला व दक्खिन टोला में 12 लोगों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर एक लाख 75 हजार का बिल बकाया है। वहीं एक लाख 15 हजार बकाया रखने वाले छह लोगों को नोटिस दिया गया है। सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने नया किला, सोनारटोली व कागजी मोहल्ला में 15 लोगों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर तीन लाख 75 हजार का बिल बकाया है। वहीं 11 लोगों को नोटिस दिया गया। सेक्शन तीन के जेई ने इस्लामियानगर में पांच लोगों का कनेक्श काटा है। इन सभी लोगों पर ढाई लाख का बिल बकाया है। वहीं एक लाख 73 हजार बकाया रखनेवाले सात लोगों को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali