सिवान: लगातार हुई वर्षा से किसानों के चेहरे खिले, जनजीवन हुआ प्रभावित

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की रात से रुक-रुक को रही वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। खेतों में लगी धान की फसल में पानी के जमा होने को लेकर किसान प्रसन्न थे। हालांकि जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा से दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दैनिक मजदूरी एवं कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ा। शहर के सब्जी मंडी, शांति वट वृक्ष, मखदुम सराय, फतेहपुर, बड़हरिया बस स्टैंड, महादेवा, श्रीनगर समेत कई मोहल्लों में जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

जिले के सिसवन बाजार में जल जमाव तथा कीचड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गुठनी, आंदर, रघुनाथपुर, मैरवा, बसंतपुर, हुसैनगंज, हसनपुरा आदि प्रखंडों में वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में पानी जमने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। खेतों में काफी चहल-पहल रही। भगवानपुर के सारीपट्टी निवासी दूधनाथ सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, भगवानपुर निवासी परमा सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, मनोज साहनी, चोरौली निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह वर्षा धान की फसल के लिए काफी लाभकारी है। वहीं मक्का, अरहर के लिए भी काफी फायदेमंद है। उनके इस वर्षा से सूख रहे धान, मक्का, अरहर आदि फसलों में जान आ गया। वहीं यह वर्षा सब्जी की खेती के लिए नुकसान है।