सिवान: झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले

0

परवेज अख्तर/सिवान: पिछले दो महीने से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं लोगों को गरमी से राहत मिली। आद्रा नक्षत्र में मानसून के सक्रिय होने से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। गुरुवार को पूरे दिन जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को भले ही गर्मी से निजात मिल रही है लेकिन वर्षा उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से किसानों सहित आम लोगों में मायूसी भी है। गुरुवार को जिले के कमोबेश सभी प्रखंडों में वर्षा हुई लेकिन मूसलाधार वर्षा की उम्मीद में बैठे किसान इसे नाकाफी बता रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 06 29 at 8.04.39 PM

इधर गुरुवार को पूरे दिन धूप से लोगों को दर्शन नहीं हुए। वही मौसम विभाग इस पूरे हफ्ते जिले का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जता रहा है।धान के बिचड़ा को गिराने में जुटे किसान गुरुवार को पूरे दिन हुई रिमझिम वर्षा से खेतों में दम तोड़ रहे धान के बिचड़ा को नया जीवन मिल गया। आसमान से गिरी वर्षा की बूंदे धान के बिचड़ा के लिए अमृत समान थे। वहीं वर्षा देख खेती में पिछले रहे कई किसान धान के बिचड़ा की रोपनी का कार्य कराने में जुट गए । किसानाें की मानें तो फिलहाल आद्रा नक्षत्र चल रहा है। इस नक्षत्र को आरंभ हुए करीब एक सप्ताह हो गया, लेकिन वर्षा नहीं हुई। इस नक्षत्र में वर्षा धान की खेती के लिए अमृत समान होती है।