सिवान: किसान भारत की आत्मा : प्रमोद

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अयोध्यापुरी स्थित गंडक कार्यालय के समीप सोमवार को सनातन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा विकास संवाद एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि किसान भारत की आत्मा हैं जिनके कठिन परिश्रम के बदौलत हमें भोजन मिलता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान उन्होंने उन्नत किसानों को सम्मानित किया एवं प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को दूसरे किसानों के साथ साझा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह बिट्टू एवं मुख्य वक्ता कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुरहाट की अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन ने किसानों को नई तकनीक से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा तथा संचालन प्रियांकर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर इफको एवं अन्य किसानों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जो काफी सराहनीय रहा। सुरेश प्रसाद, मुकेश कुमार, हंसनाथ चौरसिया, राम अयोध्या प्रसाद, संजीव कुमार सिंह, ताराचंद प्रसाद, धर्मपाल सिंह, अशोक सिंह, लालसा देवी आदि उपस्थित थे।