सिवान: साहित्यकार के नेपाल में सम्मानित होने पर खुशी

0

परवेज अख्तर/सिवान: नेपाल देश के जनकपुर स्थित एक होटल के सभागार में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय हिंदी मिलन शिविर में हिंदी साहित्य एवं भोजपुरी के अनवरत विकास हेतु उत्कृष्ट सेवा के लिए सिवान के लेखक, साहित्यकार व रचनाकार युगल किशोर दुबे को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग, मेघालय के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक विकास के लिए भारत-नेपाल मैत्री संबंध स्थापित रखने के उद्देश्य से किया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कार्यक्रम दौरान आयोजित संगोष्ठी में हिंदी साहित्य में प्रेम व सद्भाव पर तुलसी साहित्य में “प्रेम व सद्भाव”आलेख पर युगुल किशोर दुबे को मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री और कुलपति मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि जलेश्वर नगर निगम के मेयर सुरेश प्रसाद साहू द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें जीवनराम मुंगी देवी गोयनका पुरस्कार, शाल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साहित्यकार के सम्मानित होने पर स्थानीय साहित्यकारों में खुशी का माहौल है।