सिवान: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कल निकलेगी शोभा यात्रा

0

ईद मिलादुन्नबी को अकीदत से मनाने की अपील

परवेज अख्तर/सिवान: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस यानी ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेम, श्रद्धा और शांति पूर्वक तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। सदर प्रखंड के मौला नगर मस्जिद के इमाम मो. अनवर आलम ने बताया कि ईद-ए-मिलाद के रूप में जाना जाने वाला दिन, मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण यह दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। यह उत्सव मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है। अपने जीवनकाल के दौरान, मुहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की स्थापना की, जो अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित था। कहा कि हुजूर अकरम ने जो मिसाल दुनिया के सामने पेश की, उसकी दूसरी कोई मिसाल पेश नहीं कर सका। जिसके कारण एक बार भी इस्लाम को बारीकी से पढ़ लेने के बाद व्यक्ति मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का दीवान हो जाता है।