सिवान: झमाझम वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, किसान हुए खुश

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम वर्षा से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं वर्षा होने से किसान भी काफी खुशी नजर आए। कारण कि गर्मी से पीले पड़ रहे उनके धान, मक्का, अरहर की फसलों में जान आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि कई दिनों तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी के कारण धान, मक्का, अरहर आदि फसलें मुरझाने लगे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इससे किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई थी, लेकिन बुधवार की दोपहर पूर्वा नक्षत्र में हुई झमाझम वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं खेतों को पानी मिलने से फसल में जान गई। किसानों का कहना है कि यह वर्षा धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं, लेकिन सूख रहे पौधों में जान आ गई है। वहीं दूसरी ओर वर्षा से जगह-जगह जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, मखदुम सराय, महादेवा, शांतिवट वृक्ष, फतेहपुर समेत अन्य जगहों पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here