सिवान: पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का है दायित्व : विस अध्यक्ष

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को सिवान के भादा कला स्थित सीएफसी गोदाम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। क्योंकि पर्यावरण है तो मानव जीवन है। इसके बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परंपरा है, जिसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 09 07 at 8.31.08 PM

स्पीकर ने कहा कि जिस रफ्तार से वनों की कटाई हो रही है, उससे आने वाले समय में भू-गर्भ का जलस्तर बहुत नीचे चला जाएगा। जिसका परिणाम पृथ्वी पर जल और आक्सीजन दोनों की किल्लत होगी। कहा कि वो दिन दूर नही जब हमें पानी के बोतल की तरह आक्सीजन की बोतल साथ लेकर चलना होगा। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी पौधा लगाने की अपील की। मौके पर जदयू नेता मंसूर आलम, लालबाबू प्रसाद,अब्दुल करीम रिजवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here