सिवान: जदयू प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह स्वागत

0

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह की कुशवाहा का जगह-जगह फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जीरादेई स्थित देशरत्न के आवास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जानकारी के अनुसार बसंतपुर में जदयू नेता आशुतोष कुमार सिंह के आवास पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, हृदयानंद मिश्र, सुरेश सिंह, इकराम खान सत्येंद्र ठाकुर, श्रीराम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं तरवारा चौक पर जदयू प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी के नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, निकेश चंद्र तिवारी, उमेश ठाकुर, इकराम खां, डा. भगवान सिंह, प्रभुनाथ महतो, दरवेश आलम आदि उपस्थित थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जीरादेई पहुंच देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के आवास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर जदयू व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संगीता यादव, जिलाध्यक्ष विचित्र मणि, अमरजीत शर्मा, सुरेश शुक्ला, राजू साह, सुरेश मांझी, जयशिव प्रसाद आदि उपस्थित थे।