सिवान: ईंट-भट्ठे की दीवार से दबकर मजदूर की मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के मेहंदार स्थित एक चिमनी भट्टा पर कार्य कर रहे एक मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के लौआरी निवासी निवासी बीरबल महतो के रूप में हुई हैं।बताया जाता है कि मेंहदार कमलदाह सरोवर के उत्तर भिंड़ा से सटे एक ईंट-भट्ठा है। वहां दर्जनों मजदूर प्रतिदिन कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति बुधवार को बीरबल महतो ईंट भट्ठे की म्यानी से ईंट निकाल रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी बीच दीवार उनके शरीर पर भरभरा कर गिर गया। वे मलवे के नीचे दब गए। इसकी सूचना मजदूरों ने ईंट-भट्टा मालिक सहित अन्य लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच मजदूर को मलवे से बाहर निकाल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा बीरबल महतो को मृत घोषित कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।