सिवान: विद्यालयों में हुआ पुस्तकालय का उद्घाटन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न मध्य व उच्च विद्यालयों में शनिवार को पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुस्तक के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को इसका लाभ लेने की सलाह दी गई। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य एवं उच्च विद्यालयों में शनिवार को पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया तथा बच्चों को निशुल्क पुस्तकें पढ़ने के लिए विद्यालय में कमेटी बनाई गई। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि वैसे विद्यालयों में जहां 15 से 21 तक कमरे उपलब्ध है उसमें एक कमरे का रंग रोगन कर पुस्तकालय बना दिया गया है। उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों की उपस्थिति किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय में सप्ताह में कम से कम एक दिन प्रत्येक वर्ग के लिए पुस्तकालय की घंटी रहेगी। सभी विद्यालय में सरकार या विधायक मद या विधान परिषद मद से पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसकी पंजी बनाई जाएगी कि किस विद्यालय में कितनी पुस्तकें उपलब्ध है। इसकी सूचना शिक्षक एवं छात्रों को भी रहेगी। पुस्तक ले जाकर पढ़ने वाले बच्चों का नाम, कक्षा, पिता, माता का नाम, पता निश्चित रूप से पंजी पर अंकित करना होगा। वहीं दूसरी ओर आंदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पतार परिसर में शिक्षा समिति की सदस्य बबीता देवी एवं प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्र- छात्राओं को पठन पाठन की सुविधा के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर शिक्षक रामप्रसाद सिंह, प्रमिला देवी, पुष्पा कुमारी, मीना देवी, वीरेंद्र बैठा समेत दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।