सिवान: हल्की वर्षा से जनजीवन प्रभावित, सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से हुई परेशानी

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात से रुक-रुक हो रही रिमझिम वर्षा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम में अचानक आई गिरावट ने लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया। वहीं रात्रि से रुक-रुक कर हो रही वर्षा जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस प्रकार मौसम में अधिकतम छह डिग्री तथा न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। वहीं वर्षा होने से शहर के शांति वटवृक्ष, फतेहपुर, स्टेशन रोड, थाना रोड, मौलेश्वरी चौक, महादेवा रोड, श्रीनगर, सब्जी मंडी आदि जगहों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बूंदाबादी का असर कृषि पर भी देखने को मिला। अभी तक जिले में कुछ किसानों की धान की फसल खेतों में खड़ी है तो कुछ किसान इसकी कटाई कर खेत में ही सूखने के लिए छोड़ दिए हैं जो इस वर्षा के कारण उन्हें क्षति पहुंच सकती है। गुठनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने बताया कि गुठनी में धान की कटाई करीब पूर्ण हो गई है, साथ ही 50 प्रतिशत गेहूं की बोआई भी हो गई है। बसंतपुर के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक त्रिपाठी के अनुसार धान की कटनी 85 फीसदी हुई है, जबकि रबी की बोआई करीब 50 फीसदी ही हुई है। वर्षा से रबी और सरसों की फसल को लाभ होगा।