सिवान: हल्की वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में मौसम का मिजाज थोड़ा बहुत बदला है। बादलों की लूकाछिपी के बीच बुधवार को हुई हल्की वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह जल-जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना। वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। उधर मौसम सुहाना और नमी होने से किसानों में काफी खुशी देखी जा रही है। किसान धान के बिचड़ा की रोपनी का कार्य कराने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किसानाें की मानें तो फिलहाल आद्रा नक्षत्र चल रहा है। इस नक्षत्र को आरंभ हुए करीब एक सप्ताह हो गया, लेकिन वर्षा नहीं हुई। इस नक्षत्र में वर्षा होने से धान की खेती के लिए अमृत समान होता है। इस नक्षत्र में धान का बीज डाला जाता है। तथा जो बीज तैयार हुए रहते हैं, उसकी रोपाई की जाती है। वहीं दूसरी ओर अधिकांश नहरों में पानी नहीं होने तथा वर्षा नहीं होने से किसान निजी पंपसेटों के सहारे धान का बीज डालने का काम कर रहे हैं।