सिवान: दस सूत्री मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

0
dharna

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ के जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में ममता कार्यकर्ताओं ने अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। ममता कार्यकर्ताओं की मांगों में पूर्व के बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान अविलंब करने, ममता कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करने, आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

संयोजक विजय सिंह ने कहा कि लगभग चार महीने से ममता कार्यकर्ताओं को पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि छठ एवं दीपावली पर्व को देखते हुए ममता कार्यकर्ताओं की पारिश्रमिक का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।