सिवान: रसोइया संघ की बैठक चौदह सूत्री मांगों पर चर्चा

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को स्वतंत्र समाज पार्टी के बैनर तले प्रखंड रसोइया संघ ने की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनन साह गोड़ ने की। बैठक में 14 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि रसोइया संघ विगत कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार हम सभी की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के रसोइया को सुविधा उपलब्ध करा रही है वहीं सुविधा बिहार के रसोइया को दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांग नहीं मानती है तो अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर धर्मनाथ माली, महाजन बैठा, हरिशंकर साह, मोहनी देवी, दुर्गावती देवी, मंजू देवी, मीना कुमार आदि रसोइया उपस्थित थीं।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here