तरवारा: छात्रवृत्ति प्रतियोगिता की सफलता को ले बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित अर्जुन फाउंडेशन में रविवार को बैठक आयोजित कर छात्रवृत्ति प्रतियोगिता को सफल बनाने को ले विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी निजी व सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग के शिक्षकगण उपस्थित हुए। बैठक में छात्रवृत्ति प्रतियोगिता से संबंधित आयोजन पर संस्था के फाउंडेशन सदस्य शशिकांत कुमार ने सभी पहलुओं पर सभी का ध्यान आकर्षित कराया, वहीं सभी शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को स्कालरशिप प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन फाउंडेशन चाड़ी बाजार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता में जनरल स्टडी से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथमसिवान : जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित अर्जुन फाउंडेशन में रविवार को बैठक आयोजित कर छात्रवृत्ति प्रतियोगिता को सफल बनाने को ले विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी निजी व सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग के शिक्षकगण उपस्थित हुए। बैठक में छात्रवृत्ति प्रतियोगिता से संबंधित आयोजन पर संस्था के फाउंडेशन सदस्य शशिकांत कुमार ने सभी पहलुओं पर सभी का ध्यान आकर्षित कराया, वहीं सभी शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को स्कालरशिप प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन फाउंडेशन चाड़ी बाजार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता में जनरल स्टडी से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश. लगभग 6 लाख, 5 लाख एवं 3 लाख तक का पैरामेडिकल एवं होटल मैनेजमेंट का कोर्स अर्जुन फाउंडेशन द्वारा मुफ्त में कराया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड लिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है। पंजीकरण आनलाइन व आफलाइन दोनों तरह से कराया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के हेल्प लाइन नंबर 9934881900 जारी किया गया है जिस पर अभ्यर्थी व अभिभावक बात जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर अर्जुन कुमार साह, सत्यप्रकाश तिवारी, प्राचार्य शौकत अली, मनोज कुमार, बाबूजान, हबीब अहमद अंसारी, चुन्नू, संदीप कुमार, आजाद, मुराद, बुलेट, सुधीर कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, एजाज, मोनू कुमार, प्रेमचंद प्रसाद, जगदीश कुमार, विजय कुमार सिंह, सुधीर नीरज, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, विजय कुमार, जियाउल हक, मोनू मिश्रा, गुलनाज परवीन, नैन तारा खातून आदि उपस्थित थे। बैठक में अन्य सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव दिया।