सिवान: सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती

0

राष्ट्र के विकास में वाजपेयी जी का महत्वपूर्ण योगदान

परवेज अख्तर/सिवान: पूरे जिले में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। वाजपेयी की जयंती पर सदर अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल व कंबल का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित व समाजहित के लिए अनेकों किए जिसकी बदौलत आज देश बहुत ही मजबूती के साथ उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर है। जयंती समारोह का कार्यक्रम जिला के विभिन्न मंडल, शक्ति केंद्र व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया। कहा कि देश को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में शिक्षा जगत का बहुत बड़ा संस्थान दिया। मौके पर दरौंदा विधायक व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव, सुधीर जायसवाल, रंजना श्रीवास्तव, पूनम गिरि, सुनीता जायसवाल, अर्चना सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार रोज, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष गणेश कसेरा, संतोष रावत, बबलू साह, मुकेश बंटी, प्रो. अभिमन्यु सिंह, प्रो. कुंदन सिंह थे।