सिवान: डीएम के जनता दरबार में आए 120 से अधिक मामले

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार में 120 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान को गुहार लगाई। वहीं लोगों की फरियाद सुनकर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने करीब तीन दर्जन से अधिक मामलों का आन-द-स्पाट निष्पादन किया। शुक्रवार को वर्षा के बावजूद जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास, भूमि अतिक्रमण, दाखिल खारिज, बिजली बिल, राशन कार्ड, पेयजल समेत अन्य समस्याओं के मामले ज्यादा आए। वहीं डीएम ने अधिकांश मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए निष्पादित करने को कहा एवं फरियादियों को आश्वस्त किया।