सिवान: जिले में संचालित स्कूलों की आज से होगी जांच

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: गर्मी की छुट्टी के बाद से जिले में संचालित विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार शनिवार से विद्यालयों की जांच शुरू हो जाएगी। जांच को लेकर शिक्षा विभाग सहित 16 विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें राजस्व विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, सांख्यिकी विभाग, आपूर्ति विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि शामिल हैं। इसके अलावा पंचायत लेखापाल, मनरेगा पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, पंचायत सचिव, पंचायत राेजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायक सहित अन्य कर्मियों व पदाधिकारियों को जांच में लगाया गया है। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश व डीइओ मिथिलेश कुमार की देखरेख में प्रखंडवार विद्यालयों की जांच के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। बता दें कि जिले में कुल 2300 सरकारी विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसमें करीब पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

क्या कहते हैं जिम्मेदार :

रोस्टर को संबंधित पदाधिकारी व कर्मी को हस्तगत करा दिया गया है। साथ ही उन्हें फार्मेट भी दे दिया गया है, इसके अनुसार विद्यालयों की जांच की जानी है।

मिथिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान