सिवान: स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित दुर्गा धर्मशाला में 14 अप्रैल को स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक अभिमन्यु सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। अभिमन्यु सोनी ने बताया कि बैठक में पुराने कार्यकारिणी की समय सीमा 2022 में समाप्त होने बाद कमेटी पूर्णत: निष्क्रिय हो चुकी थी। इस कारण समाज के प्रति समाज के उत्थान के लिए काई कार्य नहीं हो रहा था। इस संदर्भ में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एक नया कमेटी का गठन के आलोक में सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आनंद कुमार सोनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार तीन महीने के अंदर एक संपूर्ण एवं मजबूत कमेटी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अरविंद सोनी, मुन्ना कुमार सोनी, सत्यदेव सोनी, सुधा सोनी, राज कुमार सोनी, विजय सोनी, अमित कुमार सोनी उर्फ मक्कू सोनी, बृजेश सोनी, सुशील सोनी, खेदारू सोनी, दीपक सोनी, बलराम सोनी, राजू सोनी, जितेंद्र सोनी, लोकनाथ सोनी, पंकज सोनी, पप्पू सोनी, मनोज सोनी आदि उपस्थित थे।