लकड़ी नबीगंज: मुखिया पर बदमाश ने फायरिंग, छर्रा लगने से हुए घायल

0
bike sawar firing

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शनिवार की रात मुखिया हरेंद्र सिंह पर फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। घायल मुखिया को ग्रामीणों की मदद से नबीगंज अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली का छर्रा उनके बाएं हाथ में लगा था। बताया जाता है कि गोपालपुर पंचायत के मुखिया सह बंगरा धनहर टोला निवासी हरेंद्र सिंह बंगरा बाजार स्थित अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर बंगरा धनहर टोला जा रहे थे। वे बाजार से कुछ ही दूरी पर गए थे तभी उत्तर दिशा स्थित तालाब के समीप छठ घाट पर छिपे एक अज्ञात बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली का छर्रा उनके बाएं हाथ में लगा इससे वे घायल हो गए। उनके द्वारा शोर मचाने पर अंधेरे का फायदा उठा बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा घायल मुखिया को इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि उन पर फायरिंग करने वाला बदमाश अकेला था। उसकी उम्र करीब 20 की होगी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित मुखिया द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करेगी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि बदमाश की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मुखिया ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here