रघुनाथपुर: महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध किया गया जागरूक

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को ज्योति महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन व कम्यूनिटी मोबलाइजर मंजू देवी के नेतृत्व में लिंग आधारित हिंसा के राष्ट्रीय अभियान के तहत रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान मंजू देवी ने बताया कि बेटियां को शिक्षा देने से वे आज देश दुनिया में बेटों की तरह नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लिंग की जांच करना गैरकानूनी है। इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दंड का प्रावधान है। इस मौके पर बीके सुभाष कुमार राम, अंजनी देवी, मनोरमा, प्रतिभा देवी, पिंकी देवी, गौरी देवी, प्रभावती देवी सहित अन्य जीविका की महिला मौजूद थीं।