सिवान: जनता दरबार में आए 60 से अधिक मामले, दो दर्जन का किया गया आन स्पाट निस्तारण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार काे डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने जनता दरबार कार्यक्रम में आए करीब 60 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक मामलों का आन स्पाट निष्पादन भी किया गया। डीएम के समक्ष जिन समस्याओं के साथ जिले के लोग मिलने आए, उनमें अतिक्रमण व भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त सामजिक सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना, आपसी विवाद, शिक्षा, बैकिंग संबंधित सहित अन्य मामले भी प्राप्त हुए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

जिसका संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को फ़ोन काल कर समस्याओं का निष्पादन किया गया। वहीं शेष आवेदन यथाशीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया। इस संबंध में शिकायतों को शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों को प्राथमिकता के साथ करने की बात कही। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।