सिवान: मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: थावे, हरिहरनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा को जगह-जगह स्वागत किया गया। इसको लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बसंतपुर गांधी आश्रम में मुक्तिनाथ यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कलश पूजा अर्चना कर यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना भगवान का पूजा करने के बराबर है। समाज और देश को धर्म के रास्ते पर लाकर भाइचारे के साथ सनातन की रक्षा से ही हम विश्व गुरु बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसका रक्षा करता है। इस मौके पर भाजपा महासचिव रंजीत प्रसाद, मुन्ना कुमार, यशवंत सिंह, बलिराम प्रसाद, नपं के मुख्य पार्षद अमित कुमार, लक्ष्मण सिंह, सोनू सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं सिसवन मेहंदार स्थित में मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा का स्वागत किया गया। इसके पूर्व चैनपुर में धर्म सभा हुई, प्रथम पड़ाव चैनपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। राम जानकी मंदिर के महंत रामेश्वर दास त्यागी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमेश तिवारी, डा. अशोक कुमार भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, संजीव सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को स्वागत किया। महंत रामेश्वर दास त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत अक्षुण्ण बनी रहती है। लोगों का रूझान धार्मिक व सांस्कृतिक कृत्यों में बढ़ता है। इस मौके पर रितेश कुमार सिंह, नवीन सिंह, संतोष तिवारी शंकर गिरि, अशोक मांझी, रूपेश मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।