सिवान: किसान महासभा की नई राज्य परिषद का हुआ गठन, मंजू प्रकाश को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
kishan

पूर्व विधायक अमरनाथ यादव बने प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/सिवान: अखिल भारतीय किसान महासभा का दो दिवसीय नौवां बिहार राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिनिधि सत्र में महासभा के निवर्तमान सचिव उमेश सिंह द्वारा रिपोर्ट पेश किया गया। इस दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे 38 प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर अपनी राय रखी। साथ ही किसानों से जुड़ी तमाम समस्याओं के साथ ही देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी बात रखी। विधायक महानंद ने किसानों के उत्पादन का एमएसपी देने, राज्य में सुखाड़ और दहाड़ की स्थिति से निजात पाने, सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था करने, कृषि लोन की माफी आदि सवालों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर संघर्ष करते हुए उसे राज्यस्तरीय स्वरूप देने की बात पर विधायक अरुण सिंह व विधायक रामबली सिंह यादव ने जोर दिया।

राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव पर्यवेक्षक जयतु देशमुख की देखरेख में 105 सदस्यीय नए राज्य परिषद का गठन किया गया। इसमें पूर्व विधायका सह महिला आयोग की पूर्व राज्य अध्यक्षा मंजू प्रकाश को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही उमेश सिंह को राज्य सचिव चुना गया। वहीं पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, शिवसागर शर्मा, रामाधार सिंह, विशेश्वर प्रसाद यादव, शंभूनाथ मेहता, अलखनारायण चौधरी, जवाहर लाल सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, रवींद्र सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

विधायक अरुण सिंह, विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक रामबली सिंह यादव, विधायक महानंद सिंह, कृपानारायण सिंह, राजेंद्र पटेल, अविनाश पासवान, अभिषेक कुमार, जितेंद्र यादव, बालेश्वर प्रसाद यादव को राज्य सह सचिव, मंगल यादव, बसंती देवी, मुन्ना प्रसाद, जय विजय तिवारी, विनोद सिंह कुशवाहा, अरविंद सिंह, कमलेश कुमार मानव, जयनाथ यादव, अशोक प्रसाद प्रजापति, माया कुशवाहा, लालन कुमार, पाल बिहारी लाल, मुन्नीलाल यादव, मनोज कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार वर्मा, बैजू सिंह, सुनील कुमार राव को राज्य कार्यकारिण में शामिल किया गया।