सिवान: राजद प्रखंड कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं व आमजनों को होगी सहूलियत

0
rjd

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के लखरांव में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल संगठन के स्थाई प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष हबीबुल्लाह अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। किसी भी संगठन के लिए उसका अपना कार्यालय तथा झंडा होना आवश्यक है। जिला मुख्यालय में कार्यालय स्थापित हो जाने से सदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के आपस में मिलने तथा विमर्श में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रखंड के आमजन भी अपनी समस्याओं के निवारण के लिए कार्यालय पर आकर उपस्थित पदाधिकारी से संवाद कर पाएंगे। उन्हाेंने दल की नीतियों सिद्धांतों तथा अपने नेताओं द्वारा किए गए जनहित के कार्यों तथा उपलब्धियां को जन-जन के बीच प्रचारित करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, अनीता देवी, सदर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी, मुजफ्फर इमाम, जिला उपाध्यक्ष आजम अली, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।