सिवान: पीएम की मन की बात सभी बुथों पर सुनेंगे लोग

0
man ki baat

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 30 अप्रैल को सभी बूथों पर लोगों को सुनाने की व्यवस्था करने में भाजपा जुटी है। उस दिन पीएम के मन की बात का 100 वां एपिसोड प्रसारित होगा।इसको लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए मैरवा के भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शाही के आवास पर जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के लिए जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता तन मन से लगे हैं। बैठक में भाजप के जिला महामंत्री रामपुकार चौहान, कृष्णा प्रसाद मंडल अध्यक्ष नवतन , बबलू सिंह मंडल अध्यक्ष जीरादेई उतरी, राजकुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष जीरादेई दक्षिणी, आनंद शाही मंडल अध्यक्ष मैरवा सदर, सुमंत बरनवाल मंडल अध्यक्ष मैरवा नगर थे।