सिवान: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सुना गया पीएम का संबोधन

0

परवेज अख्तर/सिवान: महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति संवाद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के मौलेश्वरी चौक स्थित विवाह भवन में नारी शक़्ति वंदन के तहत पीएम के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को पूरी तन्मयता से सुना।जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष सुनीता जायसवाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज देश की महिलाएं स्वावलंबन और आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कहा कि प्रधानमंत्री के लखपति दीदी बनाने का सपना अब साकार होता दिख रहा है। कार्यक्रम में शामिल मानाधिकार स्टेट ब्रांड एंबेस्डर रानी साव, गुड़िया देवी, प्रमिला, पुष्पा गुप्ता, शिल्पी वर्णवाल, किरण सोनी, चांदनी सोनी, दुर्गा प्रजापति, रितु केसरी आदि ने सदस्यों से अपील की, कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका हो गई है, इसके लिए उन्हें कमर कस लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो चिंतन जाहिर किया है। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में महिलाओं की जिम्मेदारी व भागीदारी बढ़ेगी।