सिवान: जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने प्रो. जयराम यादव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0

परवेज अख्तर/सिवान: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरदीप ने जिला परिषद पति सह शिक्षक प्रो. जयराम यादव को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। मनाेनयन के बाद शहर के महादेवा रोड स्थित आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध जनों ने उनको फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए हर्ष जाहिर की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

कार्यकर्ताओं ने इसके लिए जदयू के सर्वमान्य नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त कर साधुवाद दिया तथा प्रो. जयराम यादव को बधाई एवं शुभकामना दिया।

वहीं नव मनोनीत प्रदेश महासचिव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में जयनारायण सिंह पटेल, गौतम सिंह कुशवाहा, रामनरेश सिंह कुशवाहा, रामनिवास यादव, बच्चन सिंह पटेल, हरिश्चंद्र यादव, सहित अन्य लोग शामिल थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here