सिवान: जिले में गणेश पूजा की रही धूम, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। इस दौरान गणपति बप्पा का दरबार सजाकर विधि विधानपूर्वक प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया व देवा ओ देवा गणपति देवा से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। शहर के कई स्थानों पर पूजा पंडालों में भगवान गणेश को ढोल-ताशे व गाजे-बाजे के साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता सार्वजनिक पंडालों एवं घर-घर में विराजमान हुए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

पूरे दिन शुभ मुहूर्त में घरों व पंडालों में सिद्धी विनायक को अतिप्रिय मोदक का भोग लगाया गया। सुबह से शाम तक मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करते नजर आए। इस अवसर पर शहर के महादेवा मिशन, सोनार टोली, कसेरा टोली मोड़, पुरानी बजाजी, कागजी मोहल्ला आदि स्थानों पर परंपरानुसार भगवान गणेश की मूर्तियां विधि-विधान के साथ स्थापित की गई थी। इस दौरान संपूर्ण शहर भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आया।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here