सिवान: भूमि विवाद सुलझाने गई सराय ओपी पुलिस टीम पर हमला, दो महिला गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र स्थित अतरसुआ- तरवारा मोड़ के समीप गुरुवार की रात भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ महिलाओं ने हमला ईंट-पत्थर से हमला कर दिया तथा नारेबाजी करने लगे। इसके बाद 112 गश्त दल को सूचना दी गई। इस मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा प्राथमिकी करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिलाओं में संतोष पंडित की पत्नी सुनीता देवी एवं अवधेश पंडित की पत्नी गीता देवी शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि अतरसुआं-तरवारा मोड़ के समीप कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना 112 गश्त दल को दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ महिलाएं वहां से भाग गई। मौके पर सुनीता देवी एवं गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अतरसुआ निवासी सुनीता देवी, गीता देवी, संतोष पंडित, रिप्पा कुमारी, रीमा कुमारी को आरोपित किया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।