सिवान: अंडर 14-17 में सिवान व अंडर 19 में एकलव्य की टीम बनी विजेता

0
Siwan Online banner

राज्य स्तरीय अंतर जिला बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान: कला संस्कृति युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज परिसर में चल रहे राज्य स्तरीय अंतर जिला बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान अंडर 14 बालिका वर्ग में सिवान व एकलव्य टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने एकलव्य टीम काे 05-02 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा ली। वहीं सारण और पटना की टीम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि अंडर 17 बालिका वर्ग के लिए सारण और सिवान के बीच निर्णयक मैच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने सारण को 10-03 से पराजित कर दिया। वहीं नालंदा और पश्चिमी चंपारण को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया गया। अंडर 19 में सिवान व एकलव्य टीम के बीच खेला गया, इसमें एकलव्य की टीम ने 08-03 से सिवान की टीम को पराजित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जबकि सारण व दरभंगा की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक उपेंद्र कुमार यादव, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अंडर 14 का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता दिल्ली में 16 से 21 दिसंबर तक निर्धारित है। वहीं हिसार हरियाणा में 5 से 9 जनवरी तक अंडर 19 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता सुनिश्चित है। जबकि अंडर 17 मध्य प्रदेश में संभावित है। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे, शिवेंद्र कुमार, अनिरुद्ध कुमार, फुलेना यादव, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।