सिवान: खगड़िया जा रही महिला का बेटा ट्रेन में बिछड़ा, खोजबीन जारी

0

परवेज अख्तर/सिवान: खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी शंकर सिंह की पत्नी इंदु देवी अपने 26 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार सिंह को ढूंढते हुए शुक्रवार को सिवान जंक्शन पहुंची । इंदु देवी ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लुधियाना से आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सवार होकर छठ पूजा के अवसर पर अपने घर लौट रही थी। ट्रेन जैसे ही देवरिया स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी कि दुर्गेश अपने सीट से उठकर शौचालय के लिए गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दुर्गेश मानसिक रूप से बीमार है। ट्रेन देवरिया स्टेशन के आउटर पर रुकी। जहां कुछ लोग उतरने लगे तभी दुर्गेश भी वहीं उतर गया। ट्रेन देवरिया स्टेशन से जब सिवान की तरफ आगे बढ़ी और दुर्गेश अपनी सीट पर वापस नहीं लौटा तब उसे ढूंढना शुरू किया गया। ट्रेन सिवान जंक्शन पर पहुंची तब दुर्गेश के लापता होने की सूचना जीआरपी में दी। मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लड़का देवरिया में ही उतरा है। इसकी सूचना देवरिया जीआरपी को दे दी गई है। देवरिया की जीआरपी उस युवक को ढूंढने में जुट गई है।