सिवान: यात्रियों की भीड़ को लेकर चलेगी विशेष गाड़ी

0

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ यात्रियों की भीड़ को लेकर गाड़ी संख्या 03121/03122 सियालदाह-लालकुआं-सियालदाह के मध्य वाया छपरा जंक्शन,सिवान जंक्शन एवं भटनी जंक्शन से होकर विशेष साप्ताहिक गाड़ी सं 03121 सियालदाह- लालकुआं साप्ताहिक गाड़ी का संचलन प्रत्येक रविवार को छह एवं 13 नवंबर को दो फेरों में किया जायेगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष गाड़ी सं 03121 सियालदाह-लालकुआं विशेष गाड़ी संख्या छह नवंबर को सियालदाह से 23:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान से 13:20 बजे, भटनी, गोरखपुर, लखनऊ तीसरे दिन शाहजहांपुर, बरेली छूटकर लालकुआं पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 03122 लालकुआं-सियालदाह प्रत्येक मंगलवार को आठ एवं 15 नवंबर को लालकुआं से विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 21:15 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए सियालदाह पहुंचेगी।