सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी एवं भगवानपुर हाट में शुक्रवार की देर शाम हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि इटवा निवासी राजकिशोर साह शुक्रवार की देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस क्रम में सराय ओपी के मटुक छपरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं घटना की जानकारी होने पर स्वजन घायल का इलाज एक निजी क्लीनिक में करा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दूसरी ओर शुक्रवार की देर रात भगवानपुर मंदिर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक थाना क्षेत्र के ठिकहा शत्रुघ्न सतन राय का अर्जुन कुमार है। युवक चाय की दुकान पर दूध सप्लाई करने का काम करता है।