सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवक घायल, रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बुधवार को अलग अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र रामनगर मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एक घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पहचान पीपऊर गांव निवासी संत कुमार तिवारी के पुत्र संजीत तिवारी के रूप में हुई है जबकि दूसरा चालक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। दूसरी घटना महादेवा पुल की है। जहां दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल युवक की पहचान महादेवा निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।