सिवान: लहेजी में स्टेट हाईवे के किनारे मिला महिला का शव, सनसनी

0
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे
  • घटना को लेकर इलाके में कई तरह की हो रही चर्चा
  • प्रथम दृष्टया वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
  • 75 वर्षीया विधवा को जमीन अधिग्रहण के रुपए मिलने वाले थे

सिवान: सीवान-शीतलपुर स्टेट हाईवे-73 पर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। मृतका गांव के स्व. मोतीचंद मांझी की विधवा 75 वर्षीया कबूतरी देवी थी। घर से थोड़ी ही दूरी पर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा बना उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। जुटे ग्रामीण इस बात की चर्चा कर रहे थे कि प्रस्तावित राम-जानकी पथ के लिए जमीन अधिग्रहण का रुपया महिला को मिलने वाला था। इसे लेकर घर में हमेशा झगड़ा भी होता था। हालांकि कुछ लोग वाहन की टक्कर से मौत की भी बात कह रहे थे। पुलिस प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की ठोकर से ही मौत को कारण मान रही है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना को लेकर किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।