सिवान: ईवीएम व मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना कर्मी

0

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को ले मतदान आज

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में रिक्त 26 पदों के लिए गुरुवार की सुबह 71 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। इसको लेकर विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री एवं ईवीएम का वितरण किया गया। इसके बाद चुनाव कर्मी अपने मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री व ईवीएम के साथ रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार आंदर में के जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड पद पर होनेवाले चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में बीडीओ कुणाल कुमार की देखरेख में कर्मियों के बीच ईवीएम व मतदान सामग्री का वितरण किया गया तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिया गया। बीडीओ ने बताया कि एक ईवीएम रिजर्व में रखा जाएगा। वहीं महाराजगंज प्रखंड के तेवथा में वार्ड सदस्य पद के लिए गुरुवार को मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा. रवि रंजन ने बताया कि इसके लिए प्राथमिक विद्यालय तेवथा को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके लिए बुधवार को पीसीसी ईवीएम लेकर रवाना हो गए।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। हसनपुरा प्रखंड के हरपुरकोटवा पंचायत के वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान कमियों के बीच ईवीएम व मतदान सामग्री का वितरण किया गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर राम ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए 481 मतदाता हैं, इसमें 235 पुरुष तथा 246 महिला शामिल हैं। मतदान कर्मियों को बूथ से संबंधित मतदाता सूची, बीयू, सीयू से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अलावा भगवानपुर हाट, बड़हरिया, लकड़ी नबीगंज आदि प्रखंडों में मतदान सामग्री वितरण के बाद कर्मियों को बूथों पर रवाना किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। गुठनी प्रखंड में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री व ईवीएम का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड में सिर्फ जतौर पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।