भगवानपुर में छात्रा को सर्प ने डसा, विद्यालय में मची अफरातफरी

0
snake

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहसरांव में शुक्रवार को प्रार्थना सत्र के बाद कमरे में जैसे ही छात्र- छात्राएं प्रवेश किए, तभी खिड़की पर पहले से मौजूद एक सांप ने बच्ची को दंश लिया। सांप के डसते ही विद्यालय में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसे बसंतपुर स्थित एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त छात्रा सहसरांव गांव के हरिकृष्ण सहनी की 13 वर्षीय पुत्री शकुंतला कुमारी है। वह वर्ग सात की छात्रा है। प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी व सहायक शिक्षक शहनवाज खां ने बताया कि सांप को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक जार में कैद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है।