एसपी ने किया मैरवा थाना और इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान: एसपी शैलेश कुमार सिंहा ने शनिवार की शाम थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वे आरक्षी निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे। एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदी कक्ष को देखा। उन्होंने थाना में संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया। उसे अद्यतन करने का निर्देश थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दिया। एसपी ने थाने में दर्ज अपराधिक कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने को कहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्ता करने, थाना पर पथराव कांड के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापोमारी करने का निर्देश दिए। एसपी ने आरक्षी निरीक्षक कार्यालय जाकर वहां भी मौजूद अभिलेखों का अवलोकन किया। आरक्षी निरीक्षक मुकेश कुमार झा को भी कई निर्देश दिए। बतादें की एसपी ने इसके पहले 17 जून को भी मैरवा थाने का औचक निरीक्षण किया था। तब वे रात 11 बजे निरीक्षण करने मैरवा पहुंचे थे।