मीरगंज के औघड़दानी शिव मंदिर में महाशिवरात्री के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

0

सुधाकर तिवारी/गोपालगंज: महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को मीरगंज शहर के प्राचीन औघड़दानी शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। करीब एक लाख से अधिक भक्तों की भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके इतर प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए है।हालांकि मंदिर कमेटी ने जलाभिषेक के लिए खास इन्तजाम किए है| महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्तों के लिए अलग -अलग व्यवस्था की गईं है| कोविड – 19 को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है| बाबा औघड़दानी का दर्शन लोग सीधे नहीं कर डोंगा में जल अर्पण करेंगे| यह व्यवस्था भीड़ से बचने के लिए किया गया है| मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि जलाभिषेक को लेकर अभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है| सुरक्षा के लिए प्रशासन से मांग की गईं है| जलाभिषेक गुरुवार की अहले सुबह से ही शुरू हो जाएगी| मंदिर को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali