मैरवा व नाैतन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले बैठक कर बनाई रणनीति

0

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मैरवा के श्रीनगर एवं नाैतन के बलवां स्थित महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिटू सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को इस बार पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ कार्य करना है। इसके लिए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। निचले स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार किया जाए। इस चुनाव में सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को उचित जगह मिलना चाहिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में जिला परिषद की सीटें जीतने के लिए पुरजोर कोशिश करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए हर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास से जनता को अवगत कराया जाएगा। बैठक को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा, संयोजक त्रिपुरारी शरण सिंह, आनंद प्रताप शाही, टुनटुन सिंह, योगेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष नौतन मंटू तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में नौतन एवं मैरवा मंडल के सभी पदाधिकारीगण सहित किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।