तरवारा: लगातार हो रही बारिश से झील में तब्दील हुआ तरवारा थाना परिसर, आवागमन में हो रही परेशानी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर गुरुवार को हुई बारिस से झील में तब्दील हो गया है। जिससे थाना कार्यालय में भी पानी लग गया है। थाना के सिरिस्ता में पानी लगने से कार्यरत पुलिस कर्मी के साथ ही थाना में अपने दैनिक कार्य से आने वाले लोगो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नही पानी लगने से जहाँ जप्त की गई वाहन सड़ रहे है वही थाना अभिलेख भी भीगने से नष्ट होने की संभावनाए बनी हुई है। बतादे की यह थाना तरवारा बाजार स्थित राम-जानकी मठ के जमीन में भाड़े पर स्थापना के बर्ष 1982 से  चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

tarwara thana

39 बर्ष बीतजाने के बाद भी इस थाना को अपना भवन नसीब नही हो सका जिससे थाना में कार्यरत पुलिस कर्मी को काफी परेशानियों का सामना कर थाना क्षेत्र के लोगो को सुरक्षा करना पड़ता है। थाना में कार्यरत पुलिस कर्मी मजबूर होकर प्राइवेट डेरा में रहने को मजबूर है। दुसरो को सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी जब लौट कर थाना पहुँचते है तो खुद अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है। बतादे की थाना को अपना भवन नही होने के कारण मालखाना नही है जिससे जप्त की गई वाहन या कुर्की की गई समान खुले आसमान के नीचे सड़ कर अपना अस्तित्व खो रहे है जिससे लाखो के सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।