तरवारा कैथी: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दंपती समेत तीन घायल

0

परवेज़ अख्तर/सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है।जहां बाइक सवार महिला अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी किशलावती देवी के रूप में की गई।स्वजनों ने बताया कि महिला अपने घर से बाजार बाइक से जा रही थीं तभी अचानक गिर गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मछरिया मोड़ के समीप की थी। जहां साइकिल सवार दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी राजेंद्र राम और उनकी पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में की गई। घायल राजेंद्र राम ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को साइकिल पर बैठाकर धनौती जा रहा था। अभी मछरिया मोड़ के समीप ही पहुंचा था,तब तक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें मैं और मेरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।