पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को बस ने मारी टक्कर, दो घायल

0

पटना: भागलपुर में वाहन लूट रहे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिगं कर दी। मामला खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा एनएच 31 पर का है। जहां तीन की संख्या में अपराधी वाहन लूट रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना की गश्ती वाहन वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर सभी अपराधी बाइक से भागने लगे। पुलिस की गश्ती जीप भी आरोपित को पकड़ने के लिए पीछा करने लगी। इसी दौरान जिरो माइल के पास पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। दो गोली पुलिस की जीप में लगी। भागने के दौरान ही अपराधियों की बाइक बस से टकरा गई। जिसमें दो बदमाश जख्मी हो गए। एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। एक व्यक्ति भरोसा सिंह टोला कदवा निवासी दिलखुश कुमार हैं। एक आरोपित बेहशी की हालत हैं। बेहोशी व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। सिर में चोट होने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा गया। दोनो आरोपित शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास दो हथियार भी बरामद किया हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सूचना पाकर नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार अस्पताल पहुंच कर दिलखुश कुमार से पूछताछ किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीक थाना क्षेत्र में अपराधी वाहन को लूट रहे थे। पुलिस गश्ती गाड़ी पहुंचने पर अपराधी भागने लगे। पुलिस अपराधियों को खदेर रही थी। इसी दौरान जिरो माइल के पास अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाने लगे। तेजी से भागने के दौरान अपराधियों की बाइक बस से टकरा गई। जिससे दो घायल हो गए। दोनों घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस ने अपराधी के पास से दो हथियार बरामद किया हैं। पुलिस सत्यापन कर रही हथियार किसका हैं।