हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
giraftar

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी चौकीदार असगर साईं की चाकू गोदकर हत्या करने वाले हत्यारे पुत्र खुर्शेद साईं को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव से उसके बहनोई के घर से शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।गुप्त सूचना पर जीबी नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात अकील टोला गांव में छापामारी की। खुर्शेद साईं पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह उनके साथ उलझ गया। इस दौरान पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali