कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय शिव महोत्सव शुरू

0
kalas

परवेज अख्तर/बैकुंठपुर(गोपालगंज):- जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के प्यारेपुर गांव में कलश जल सह शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय शिव महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया | कलश जल सह शोभायात्रा में 501 कन्यायें महिलायें शामिल हुई | यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा मटियारी, प्यारेपुर, लक्ष्मीगंज,आशा खैरा होते हुए पवित्र नारायणी नदी के बंगराघाट पर पहुंची | जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी की गई | जलबोझी के बाद शोभा यात्रा यज्ञ मंडप लौटी | जहां जलाभिषेक के बाद शिव महोत्सव का शुभारंभ किया गया | कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत का स्टाल भी लगाया गया था | यज्ञ आयोजन समिति के रघुवीर राय ने बताया कि गुरुवार की देर शाम शिव महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा | इस दौरान हवन भी आयोजित होगा | जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी | यज्ञ में भजन-कीर्तन व प्रवचन की भी व्यवस्था की गई है | कलश जल सह शोभायात्रा में कन्हैया यादव,युवा छात्र संगठन के अध्यक्ष एजाज अली,कृष्णा यादव,सत्येंद्र यादव,उषा देवी,रेणु देवी,संध्या कुमारी,जया कुमारी सहित कई लोग शामिल थे |

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali